MP Political News: कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में राजनीति हुई शुरु, भाजपा—कांग्रेस आमने—सामने

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Political News) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर से चौबीस घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह में बैठ गए हैं। यह सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयास है। जबकि कांग्रेस को इसमें राजनीति नजर आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 12 बिंदुओं पर केंद्रीत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना से निपटने के लिए सुझाव दिए हैं। ऐसा करते ही भाजपा के नेताओं ने पलटवार भी कर दिया है। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस हमेशा अच्छे काम में राजनीति करने लगती है।
वैक्सीन से उम्र सीमा हटाई जाए
पूर्व मुख्यमंत्री कमला नाथ ने पत्र में लिखा है कि एमपी सातवें नंबर पर आ गया है। स्थिति भयावह के साथ चिंताजनक है। वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन में उम्र की सीमा को हटाया जाए। उल्लेखनीय है कि यह मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thakre) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejrival) भी कर चुके हैं। कमलनाथ ने वैक्सीन मुफ्त में लगाने की भी सलाल दी है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन और भंडारण का भी सुझाव दिया गया है।
बंद ऑक्सीजन प्लांट शुरु हो

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्र में लिखे बारह बिंदुओं में कुछ बातों की पुनरावृत्ति भी है। यह दो पेज का है जो मुख्यमंत्री को संबोधित है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि घर—घर जाकर वैक्सीनेशन का काम किया जाए। मरीजों को घर से सेंटर तक लाने का इंतजाम हो। कोरोना की निजी अस्पताल में जांच शुल्क कम से कम हो। अस्पतालों में आईसीयू और एचडीयू बैड की संख्या बढाई जाए। ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बंद ऑक्सीजन प्लांट को शुरु करने की कोशिश की जाए। इलाज के लिए जरुरी दवाओं का पर्याप्त भंडारण के अलावा उसकी कालाबाजारी में अंकुश लगे।