Bhopal News: पुलिस की मदद से आश्रम से फिर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। मल्टी पार्किंग के पास बेसुध मिले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे अपना घर आश्रम के जरिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। मौत के मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को नाम पता चला परिजनों की तलाश
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Doctor) से डॉक्टर संजीव जैन (Dr Sanjeev Jain) ने मौत की जानकारी दी थी। अशोक (Ashok) पिता रामचरण उम्र 50 साल की तबीयत बिगड़ने पर 07 अप्रैल को अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले अशोक 06 अप्रैल को टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित मल्टी पार्किंग के पास अचेत हालत में मिला था। वहां से उसको अपना घर (Apna Ghar) आश्रम ले जाया गया। यहां से उसको हमीदिया अस्पताल आश्रम प्रबंधन ने पहुंचाया था। मामले की जांच एसआई सत्येंद्र द्विवेदी (SI Satyendra Diwedi) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 16/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अशोक के परिजनों से संबंधित जानकारी अभी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।