Bhopal News: मारपीट में जख्मी को आया होश

Share

Bhopal News: आरोपियों ने इतना पीटा कि एफआईआर में साइन करने की बजाय अंगूठा लगाना पड़ा, मुंहबोली बहन को धमकाने पर हुआ था बवाल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मारपीट में बुरी तरह से जख्मी एक व्यक्ति को होश आ गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। विवाद की वजह जख्मी युवक की मुंहबोली बहन के बीच बोलने को लेकर हुआ था। हमलावरों में शामिल एक आरोपी का नाम पुलिस को पता चल गया है। हमले के कारण जख्मी युवक का हाथ बुरी तरह से चोटिल है। जिस कारण उसने एफआईआर में साइन करने की बजाय अंगूठा लगाना पड़ा।

हमलावरों में दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश जारी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी करोद (Karond) में स्थित जीवन श्री अस्पताल (Jeevan Shri Hospital) से आई थी। जख्मी हेमंत कुमार चमेलिया (Hemant Kumar Chameliya) पिता कैलाश चमेलिया उम्र 24 साल के बयान दर्ज किए गए। वह मिस्त्री का काम करता है। वह निशातपुरा स्थित पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में रहता है। उसने हमला करने का आरोप विक्की और उसके दो साथियों पर लगाया है। उसने बताया कि प्रीत नगर कॉलोनी (Preet Nagar Colony) में उसकी मुंहबोली बहन मेघा उर्फ मुस्कान श्रीवास (Megha@Muskan Shrivas)  रहती है। वह दूज पर तिलक लगाने 21 मार्च को उसके पास गया था। तभी वहां पर विक्की आया। उसका मुंहबोली बहन के पति दीपक श्रीवास (Deepak Shrivas) के साथ विवाद चल रहा है। वह उसके साथ गाली—गलौज कर रहे थे। जिसका हेमंत कुमार चमेलिया ने विरोध कर दिया। उसके साथ दोस्त विशाल भी था। विरोध करना विक्की को नागवारा गुजारा। उसने हमला कर दिया। जिससे बचने वह भागा तो आरोपी विक्की और उसके साथियों ने घेरकर कुछ दूरी में उसे दबोच लिया। उसे बुरी तरह से डंडों से सिर पर वार किया गया। जिस कारण वह लहुलूहान हो गया। हमले में उसे पत्थर से भी चोट लगी है। इसके बावजूद पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच हवलदार राकेश मीणा (HC Rakesh Meena) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्रकरण 216/25 दर्ज कर लिया है। प्रकरण में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: कंचन लॉज के मालिक के भाई ने मुरैना गजक वाले को ऐसा फंसाया
Don`t copy text!