Bhopal News: कपड़ा मील कर्मचारी की मौत 

Share

Bhopal News: लीवर में इंफेक्शन के साथ किडनी हो गई थी खराब, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। कपड़ा मील में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में दो बीमारियों के बारे में पता चला है। जिस कारण परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए थे।

अस्पताल से थाने को दी गई जानकारी

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 09 अक्टूबर की दोपहर लगभग सवा बारह बजे पता चली थी। सूचना डॉक्टर अहिरवार ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से दी थी। अस्पताल ने बताया कि मृत हालत में सुरेश कुशवाह (Suresh Kushwah) पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 45 साल को लाया गया था। वह स्टेशन बजरिया स्थित चांदबड़ के पास विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता था। मामले की जांच करने एएसआई धन्नूलाल चौहान (ASI Dhannulal Chauhan) पहुंचे। पता चला कि सुरेश कुशवाह कपड़ा मील में जॉब करता था। उसकी किडनी खराब हो गई थी। इसी बीच उसको लीवर में भी इंफेक्शन हो गया था। उसके दो बच्चे भी है। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 38/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सौतेली मां घर आई तो आत्मदाह किया
Don`t copy text!