Bhopal News: पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: बेहोश होने के बाद रिश्तेदार ले गए थे पीपुल्स अस्पताल, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
File Image

भोपाल। पेंटर का काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। उनको रात में घबराहट हुई थी। जिसके बाद रिश्तेदार अस्पताल ले गए थे।

यह पता लगा रही है पुलिस

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जनक शर्मा (Janak Sharma) पिता देवी प्रसाद उम्र 50 साल की मौत हो गई है। वह अयोध्या नगर स्थित बी—सेक्टर में रहते थे। वह पेंटिंग का काम करते थे। जनक शर्मा को 02 अक्टूबर की रात ग्यारह बजे घबराहट हुई थी। इसके बाद वह बेसुध हो गए थे। उनको इलाज के लिए रिश्तेदार मोनू तिवारी (Monu Tiwari) अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर सुभाष ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के तीन बच्चे है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवकी नंदन सिंह (HC Devki Nandan Singh) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 37/24 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैंसर अस्पताल के सुपरवाइजर को पीटा 
Don`t copy text!