Bhopal News: विकलांगता से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, बेटे ने दी थी पुलिस को खबर, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। घर में परिजनों की मौजूदगी मेें एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह पहले काम करता था। लेकिन, कुछ साल से शरीर पर विकलांगता के लक्षण आने लगे थे। जिस कारण वह परेशान चल रहा था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पहले इलेक्ट्रीशियन का  करते थे काम

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की जानकारी 21 सितंबर की शाम लगभग पौने सात बजे मिली थी। यह खबर पुलिस को सुजल गायकवाड़ (Sujal Gayakwad) ने दी थी। उसने बताया कि पिता सुरेश गायकवाड़ (Suresh Gayakwad) पिता प्रभाकर गायकवाड़ उम्र 48 का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह पहले इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। लेकिन, विकलांग होने के चलते वह बंद कर दिया था। सुरेश गायकवाड़ के तीन बेटे हैं जो टीटी नगर स्थित मद्रासी कॉलोनी (Madrasi Colony) में साथ में रहते हैं। टीटी नगर पुलिस मर्ग 43/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई नंदकिशोर यादव (ASI Nandkishore Yadav) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चूहा मार दवा खाकर भर्ती महिला ने खोला राज
Don`t copy text!