Bhopal News: आम के पेड़ पर लटककर दी जान, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। परिवार में बिगड़े हालातों के चलते एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक परेशानियों के कारण नशे का आदी हो गया था। जिस कारण वह परेशान भी रहने लगा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
यह है वह समस्याएं जिसको लेकर चल रहा था परेशान
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 26 नवंबर की रात लगभग 11 बजे पता चली थी। सूचना भगवत सिंह (Bhagwat Singh) ने दी थी। उन्होंने बताया कि ग्राम बड़झिरी में वे रहते हैं। उनके भतीजे जगदीश सिंह (Jagdish Singh) पिता स्वर्गीय माधव सिंह उम्र 25 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया उसे ताऊ भगवत सिंह ने आम के पेड़ पर लटका पाया था। जगदीश सिंह के पिता की मौत के बाद उसके ताऊ ने ही उसकी परवरिश की थी। ताऊ किसानी का काम करते हैं। उसकी मां की भी मनोस्थिति ठीक नहीं रहती है। जिस कारण वह शराब पीने की बुरी लत से घिर गया था। मामले की जांच एएसआई नंदकिशोर दुबे (ASI Nand Kishore Dubey) कर रहे हैं। इस मामले में रातीबड़ पुलिस मर्ग 58/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।