Bhopal News: मीनाल कॉलोनी के दफ्तर में बिल्डर के कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: शोकाकुल पत्नी से नहीं हो सकी पूछताछ, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिल्डर के दफ्तर में एक कर्मचारी ने फांसी लगा ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। मौत की सूचना पुलिस को जिंदाल अस्पताल से मिली थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी तक मौत की ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की बात पता चल रही है। जिसके संबंध में अभी पुष्टि होना बाकी है।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिवराज दांगी (Shivraj Dangi) पिता विश्राम सिंह दांगी उम्र 42 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह मूलत: भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया (Bairasia) थाना क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल अयोध्या नगर स्थित न्यू मीनाल रेसीडेंसी (New Minal Residency) में ही रहता था। वह बिल्डर के मीनाल ऑफिस (Minal Office) में काम करता था। पुलिस ने बताया कि शिवराज दांगी की पत्नी दूसरे कमरे में बेटे के साथ थी। उसकी सात साल पहले शादी हुई है। घटना 18 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। पत्नी की रोने की आवाज सुनकर कॉलोनी की सिक्योरिटी में तैनात गार्ड वहां पहुंचा। उसे फंदे से उतारकर जिंदाल अस्पताल (Jindal Hospital) ले जाया गया। इस मामले की जांच एएसआई संजय चौबे (ASI Sanjay Chaubey)  कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 34/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन अभी शोकाकुल है इसलिए अभी कोई वजह नहीं ​पता चल सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: परेशान पिता को जालसाजों ने मुश्किल में डाला
Don`t copy text!