Bhopal News: मिसेज सेंट्रल इंडिया विजेता नेहा तिवारी का क्राउन चोरी 

Share

Bhopal News: चार दिनों तक तमाम न्यूज पोर्टल पर आ चुके थे समाचार, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस घटना को शरारत मान रही

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी की मॉडल नेहा तिवारी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। वे पिछले साल मिसेज सेंट्रल इंडिया का क्राउन जीतने के बाद चर्चा में आई थी। अब वह इसलिए सुखिर्यों में है कि उन्होंने चार दिन बाद भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल, भोजपुर क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें उन्हें क्राउन मिला था। यह क्राउन चोरी चला गया। जिसके संबंध में तमाम न्यूज पोर्टल पर यह समाचार आ चुका है। अब थाने में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

यह बोल रही है पुलिस

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट नेहा तिवारी (Neha Tiwari) पति चंद्रकांत तिवारी उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट 16 सितंबर को दर्ज कराई गई है। जबकि वारदात 13 सितंबर को हुई थी। नेहा तिवारी मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित जाटखेडी (Jaatkhedi) में रहती है। जबकि दूसरे मीडिया पोर्टल में उन्हें शाहपुरा निवासी बताया गया था। पुलिस ने बताया की नेहा तिवारी को नारी सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। यहां उन्हें ताज (Crown) के साथ लोग उनका फोटो ले रहे थे। इसकेे बाद उन्होंने अपना क्राउन उतार दिया। वह चोरी चला गया। पुलिस ने प्रकरण 450/24 दर्ज कर लिया है। इधर, मीडिया रिपोर्ट में यह भी खबर है कि यदि वह क्राउन नहीं मिलता है तो वह कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती है। हालांकि द क्राइम इंफो इस बात की पुष्टि नहीं करता है। कोरिया में आयोजित प्रतियोगिता के नियमों को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना भोजपुर क्ल​ब (Bhojpur Club) में हुई थी। यहां एलीट क्लास से जुड़े लोगों के आयोजन होते हैं। इसी क्लब में पहले भी वारदात हो चुकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: चोरी के बाद बिजली गुल कर गए चोर
Don`t copy text!