Bhopal News: ग्रीन लैंड क्लब का शेफ जख्मी 

Share

Bhopal News: शहर में आधी रात तक खुले रहते क्लब और पब, पुलिस की तरफ से नहीं होती कोई रोकटोक, दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, जख्मी को स्मार्ट सिटी अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। ग्रीन लैंड क्लब के शेफ को मारपीट करने के बाद बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर स्थित गैमन मॉल में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। जिसमें आधी रात बाद भी क्लब और पब खुले रहने को लेकर पुलिस और प्रशासन पर आक्षेप लगाया जा रहा है।

यह है घटना के पीछे हुए विवाद की असली वजह

टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार मारपीट की यह वारदात 06—07 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई थी। पुलिस को जेपी अस्पताल (JP Hospital) से खबर मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि घायल को हमीदिया फिर वहां से स्मार्ट सिटी अस्पताल (Smart City Hospital) ले जाया गया है। मामले की जांच हवलदार नदीम खान (HC Nadeem Khan) करने पहुंचे थे। हमले में फरदीन राणा (Fardeen Rana) पिता शकील अहमद उम्र 24 साल बुरी तरह से जख्मी है। वह टीटी नगर स्थित मालवीय नगर (Malviya Nagar) के पास शाही दरबार वाली लाइन में रहता है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Merath) शहर का रहने वाला है। फरदीन राणा गैमन मॉल (Gaiman Mall) में स्थित ग्रीन लैंड क्लब (Green Land Club) में शेफ का काम करता है। घटना उसी क्लब के सामने पार्किंग एरिया में हुई थी। हमला नितेश पंथी (Nitesh Panthi) और अभिषेक ठाकुर (Abhishek Thakur) ने किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 07 अप्रैल की सुबह प्रकरण 272/25 दर्ज कर लिया है। जख्मी ने बताया कि वह चाय पीने बाहर आया था। तभी वहां पर क्लब में काम करने वाली लड़की रितु, महक, शालू चंदेल बातचीत कर रही थी। वहां पर आरोपी भी खड़े हुए थे। वह शालू से बातचीत कर रहा था। तभी आरोपियों ने उससे गाली—गलौज करते हुए छुरी से वार कर दिया। नितेश पंथी ने सिर पर चाकू मारा। अभिषेक ठाकुर के पास भी छुरी थी जो पेट में लगी। आरोपियों ने छुरी के वार जांघ समेत अन्य जगहों पर किए। उसके शोर मचाने के बाद लोगों ने आकर उसको आरोपियों से छुड़ाया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip: कांस्टेबल भर्ती होना चाहता है लेकिन साहब है कि डिस्चार्ज करा रहे
Don`t copy text!