Bhopal News: रंगदारी दिखाकर मजदूर से छुड़ा रहा था मोबाइल, अदालत से मिली जमानत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक निगरानी बदमाश ने एक मजदूर के सीने में चाकू मारकर उसको जख्मी कर दिया। वह रंगदारी दिखाकर उससे मोबाइल लेना चाह रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको जमानत मिल गई है।
ऐसे हुई थी घटना
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे धारा 327/324/452/294/323/506 (रंगदारी दिखाना, धारदार हथियार से हमला, घर में घुसकर, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। घटना बुद्ध विहार कॉलोनी में दोपहर बारह बजे हुई है। शिकायत महादेव पिता नारायण उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी अजय हिरोडे (Ajay Hirode) है। वह थाने का निगरानी गुंडा भी है। आरोपी घर में घुसकर जबरिया मोबाइल मांग रहा था। आरोपी ने छुरी से वार किया जो महादेव (Mahadev) के सीने में लगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।