Bhopal News: मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट लाइन मैन ने यह बोलकर दर्ज कराया मुकदमा

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) का जंबूरी मैदान काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां अक्सर राजनैतिक रैलियां या आयोजन होते रहते हैं। इसके बावजूद मैदान और उसके आस—पास बिजली विभाग (MPMKVVK News) कितनी संवेदनशीलता बरतता उसकी कलई उजागर हो गई। यह घटना भोपाल शहर के पिपलानी थाने में दर्ज की गई है। जिसमें एफआईआर दर्ज करने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि वह चोरी गए सामान को नहीं पहचान सकता है। इसलिए पुलिस ने भी उन अफसर के बताए अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया।
अवैध गतिविधियों का अड्डा बना जंबूरी मैदान
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार यह एफआईआर 894/22 दर्ज की गई है। घटना असिस्टेंट लाइन मेन राम आश्रय साहू को एफओसी स्टाफ ने बताई थी। चोरी की वारदात वल्लभ नगर के नजदीक जंबूरी मैदान में हुई है। हालांकि जो सामान चोरी गया वह आनंद नगर जोन के क्षेत्र में आता है। यहां चोर खंभे पर चढ़कर ट्रांसफॉर्मरों से आयल, उसके ढक्कन और पार्टस निकाल ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गया सामान पहचान आने योग्य नहीं है। इसलिए पुलिस ने धारा 379/157—1—बी के तहत कार्रवाई की। यह प्रकरण एसआई विजय सिंह ने दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि वल्लभ नगर और आनंद नगर जोन के नजदीक जंबूरी मैदान आता है। इस मैदान पर रात को कई बार अवैध गतिविधियां भी होती है। इसी मैदान से कुछ साल पहले पिपलानी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा भी पकड़ा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।