Bhopal Rape News: सामान डिलेवरी के दौरान हुई थी युवती की आरोपी से पहचान

भोपाल। होटल में युवती से बलात्कार का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की सामान डिलेवरी करने के दौरान आरोपी से पहचान हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
एक ही होटल में किया गया बलात्कार
अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल की अपरान्ह लगभग सवा चार बजे 234/22 बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले का आरोपी गौतम नगर स्थित नारियल खेड़ा निवासी अमीन खान (Amin Khan) है। वह सामान डिलेवरी का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 (2) एन/506/3(1),3(2) (कई बार बलात्कार, धमकाना और एट्रो सिटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय पेश करने की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह हबीबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह साफ—सफाई का काम करती है। सामान डिलेवरी के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की पहले फोन पर बात होती थी। तभी अमीन खान उसे घुमाने के बहाने होटल रामकृष्णा में ले गया। जहां उसने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे कई बार उसी होटल में लेकर जाता था। करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण आरोपी कर रहा था। अब पीड़िता शादी करना चाहती है। लेकिन, आरोपी का बोलना है वह दलित समाज की है। इस कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता। जब युवती के परिजनों नेे भी शादी की बात बोली तो वह उन्हें भी धमकियां दे रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।