Bhopal News: शादी से पहले बना लिए थे शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। सगाई के बाद एक युवक ने अपनी मंगेतर से शारीरिक संबंध बना लिए। उसके बाद वह शादी से मुकर गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह एक साल से आरोपी को पहचानती है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जन्मदिन वाले दिन पहनाई अंगूठी
छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे 385/22 धारा 376/376-2-एन/190/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मुकदमा) दर्ज कराने से रोकना और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 22 साल है वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। इस मामले का आरोपी अभिषेक गुप्ता (Abhishek Gupta) है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके साथ पढ़ाई करता था। उसी दौरान 2021 में उससे दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे। आरोपी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उसे बुलाकर सगाई की अंगूठी भी पहनाई थी। जिसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद उसने कई बार ऐसा किया। अब वह शादी से मुकर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।