Bhopal News: छात्रा से मकान मालिक के बेटे ने की छेड़छाड़

Share

Bhopal News: किराया मांगने के बहाने वहां—वहां हाथ लगाया जहां कि कहानी पुलिस को बताने में उसे काफी शर्म आई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। छात्रा के साथ मकान मालिक के बेटे ने छेड़छाड़ की है। वह किराया मांगने के बहाने घर में घुसा था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पीड़िता रूम में पढ़ रही थी।

यह बोलकर लगाया उसने हाथ

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना 1—2 मई की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 22 साल है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता अशोका गार्डन स्थित अशोक विहार कॉलोनी (Ashok Vihar Colony) में किराए से रहती है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पीडिता रूम में पढ़ रही थी। तभी दरवाजे में दस्तक हुई। उसने खोला तो सामने मकान मालिक का बेटा था। उसने पहले तो लाइट बंद कर दी। फिर वह उससे किराया मांगने लगा। उसने कहा कि वह कल भुगतान कर देगी। तभी उसने बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और कमरे में भीतर चला गया। वह उसको बुरी नीयत से जगह—जगह हाथ लगाने लगा। उसने शोर मचाया तो वहां से आरोपी भाग गया। इस मामले की जांच एएसआई विजय भावरे (ASI Vijay Bavre) कर रहे हैं। पुलिस ने 198/24 धारा 456/354/354—क/1आई (अपराध करने के इरादे से घर में घुसना, छेड़छाड़ और बुरी नीयत से स्पर्श करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध शराब के साथ आटो चालक गिरफ्तार 
Don`t copy text!