Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर इलाके में एक महिला ने फांसी लगा ली है। उसके पति की कुछ महीने पहले ही बीमारी से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि महिला पारिवारिक तानों से परेशान चल रही थी।
बेटे को घर से बाहर भेजकर फांसी लगाई
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर की शाम लगभग छह बजे प्रेम नारायण (Prem Narayan) ने महिला के फांसी लगाने की सूचना दी थी। महिला उसके पड़ोस में ही रहती थी। शव की पहचान सोनम लौहट पति स्वर्गीय विजय लौहट उम्र 42 साल के रुप में हुई है। वह राहुल नगर इलाके में सात साल के बेटे के साथ रहती थी। उसने आत्महत्या से पहले बेटे को घर से बाहर भेज दिया था। सोनम लौहट (Sonam Louhat) नगर निगम में सफाई कर्मचारी थी। कमला नगर पुलिस मर्ग 54/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम लौहट की दोस्ती को लेकर पति के परिजन ताने मारते थे। जिसको लेकर वह परेशान रहती थी। पति विजय लौहट को गले में छाले हो गए थे। इस कारण उसकी मौत हुई थी। हालांकि यह आधिकारिक रुप से सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि परिजन शोकाकुल है और उनके बयान दर्ज करना बाकी है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।