Bhopal News: निगम कर्मचारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज 

Share

Bhopal News: शादी के बाद कार और पांच लाख रूपए की मांग को लेकर करते थे विवाहिता को प्रताड़ित, आरोपियों में पति समेत पांच लोगों के एफआईआर में नाम

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना कर रही है। विवाहिता को शादी के बाद मायके से पांच लाख रूपए और कार न लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों में पति समेत पांच लोगों के नाम एफआईआर में हैं।

 यहां रहता है आरोपी परिवार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 29 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई है। वह घरेलू काम करती है। उसका गौतम नगर थाना क्षेत्र में मायका है। उसकी शादी पिपलानी (Piplani) में रहने वाले आरोपी पति विशाल मैना (Vishal Maina) के साथ हुई थी। यह शादी फरवरी 2024 में हुई थी। पति नगर निगम (Nagar Nigam) में जॉब करता है। पीडिता को शादी के बाद मायके से पांच लाख रूपए और कार लाने के लिए पति के अलावा सास शशि मैना, ससुर जगदीश मैना, ननद कंचन और ननदोई अनमोल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीडिता ने तंग आकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पार्टी पर पंगा, पड़ोसी के घर घुसे
Don`t copy text!