Bhopal News: दिल्ली गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार

Share

Bhopal News: दो थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करके एक आरोपी को दबोचा, दो कारों की मदद से आकर करते थे वारदात जिन्हें बरामद किया, चौदह लाख रुपए का माल बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दिल्ली का गिन्नी गिरोह भोपाल में चोरी की वारदातें कर रहा था। इस काम में स्थानीय एक व्यक्ति की मदद ली जाती थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भोपाल जोन—2 डीसीपी श्रृद्धा तिवारी की निगरानी में गठित टीम ने की है। हालांकि उनके स्थानांतरण के बाद डीसीपी संजय अग्रवाल (DCP Sanjay Agrawal) ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया। आरोपी की निशानदेही पर दो कारें भी जब्त की गई है। पुलिस को अभी मुख्य आरोपी की तलाश है। पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है।

पुलिस को ऐसे मिले थे सुराग

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्रवाई में पिपलानी और अवधपुरी थाना पुलिस की टीम लगी थी। आरोपियों ने 11 जून को अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में तीन और पिपलानी (Piplani) में एक स्थान पर चोरी की वारदात की थी। इन्हीं वारदात में पुलिस को कार के बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए इस गिरोह को दबोचा। यह कप्तान गिन्नी गैंग (Ginni Gang) का काम था। कैप्टन उर्फ कप्तान एवं राहुल गिन्नी (Rahul Ginni) इस गिरोह का मास्टर माइंड है। हालांकि अभी वह फरार चल रहा है। पुलिस ने रवि यादव (Ravi Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अर्टिका और वैगन आर कार (Car)  जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में प्रकरण दर्ज हैं। रवि यादव को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने अवधपुरी क्षेत्र में राकेश सोनी (Rakesh Soni) , कल्पना अहिरवार (Kalpna Ahirwar)  और आशीष कुमार सेन (Ashish Kumar Sen) के घरों के ताले चटकाए थे। जिसमें प्रकरण 156—157/24 दर्ज किए गए थे। इन दोनों वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था। इसी तरह पिपलानी में प्रकरण 475/24 दर्ज हुआ था। रवि यादव वारदात करने के लिए वाहनों का इंतजाम कराता था। उसने चोरी की मिली रकम से ही वैगन आर भी खरीदी है। इस कार्रवाई में पिपलानी निरीक्षक अनुराग लाल, अवधपुरी निरीक्षक रोशन लाल भारती के अलावा एसआई संतोष रघुवंशी, आरक्षक दिव्याँशु, एसआई शिववाबू त्रिपाठी, सिपाही अहिवरन, सिपाही सतीश गुर्जर, सउनि अनिल दुबे और हवलदार मुकेश पटेल शामिल हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आदतन बदमाशों ने रंगदारी दिखाकर चाकू मारा
Don`t copy text!