Bhopal News: न्यायिक जांच के आदेश हुए, हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था, शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेजा गया

भोपाल। हत्या के मामले में गिरफ्तार जेलबंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। इस संंबंध में न्यायिक जांच के आदेश हो गए है। शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।
इस कारण ले गए थे अस्पताल
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार नामदेव (Rajkumar Namdev) पिता श्यामलाल नामदेव उम्र 45 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र स्थित आदमपुर छावनी में रहता था। वह केंदीय जेल (Central Jail) में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। राजकुमार नामदेव को 13 नवंबर की सुबह दस बजे सीने में दर्द हुआ था। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां चैक करने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच करने मौके पर हेड कांस्टेबल आलोक प्रजापति (HC Alok Prajapati) पहुंचे थे। गांधी नगर पुलिस मर्ग 72/24 कायम कर लिया है। जेल प्रबंधन के अलावा पुलिस ने भी राजकुमार नामदेव के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दे दी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।