Bhopal News: जेल बंदी की मौत 

Share

Bhopal News: हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था वृद्ध, न्यायिक जांच केे आदेश

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। जेल बंदी की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर केे गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से न्यायिक जांच के आदेश हो गए हैं।

इस मामले में काट रहा था सजा

गांधी नगर थाना (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच एएसआई प्रवीण बैस (ASI Praveen Bais) करने पहुंचे थे। उन्हें पता चला कि जेल बंदी रामदयाल राय (Ramdayal Rai) पिता हरवीर राय उम्र 81 साल है। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह गुना (Guna) जिले में स्थित कुंभराज में रहता था। पुलिस ने बताया कि रामदयाल राय को 29 सितंबर की सुबह नौ बजे सांस लेने में समस्या हो रही थी। जिस कारण उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर आए थे। उसे डॉक्टर ने चेक किया तो मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक हत्या के मुकदमे में 2021 से केंद्रीय जेल में बंद था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 58/24 कायम कर लिया है। मौत की सूचना जेल प्रबंधन ने परिजनों को भी दे दी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर
Don`t copy text!