Bhopal News: उधारी को लेकर चल रहा था पहले से विवाद, घर बुलाकर किया हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अवधपुरी इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक को छुरी मारकर जख्मी किया गया है। आरोपी उसका ही दोस्त है। जिसके साथ उसका उधारी की रकम को लेकर विवाद चल रहा था। इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुंडे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केबल का करता है काम
अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 24 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे धारा 294/324/506 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना टैगोर नगर इलाके की है। शिकायत 28 वर्षीय मुबीन खान (Mubin Khan) ने दर्ज कराई है। वह पिपलानी स्थित सिद्दार्थ कॉलोनी में रहता है। वह केबल का काम करता है। आरोपी उसका दोस्त राहुल (Rahul) है। पीड़ित को आरोपी से पैसे लेने थे। उसने पैसे देने का बोलकर घर बुलाया था। आरोपी ने छुरी से पीड़ित के सिर और हाथ पर वार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला जमानती न बने इसके लिए प्रयास किए गए। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
प्लॉट के कब्जे को लेकर विवाद

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 24 जून की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 294/506 (गाली—गलौज और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। शिकायत फरीदा बानो पति अफजल उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। अब्बास नगर निवासी फरीदा बानो (Farida Bano) ने पुलिस को बताया कि आरोपी नावेद है। वह गांधी नगर इलाके का गुंडा सूची में शामिल है। पीड़िता जब निकल रही थी तब वह उसको देखकर नावेद (Naved) गाली दे रहा था। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच प्लॉट के कब्जे को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।