Bhopal Fraud News: पुलिस रेड की फर्जी सूचना देकर जालसाजी 

Share

Bhopal Fraud News: रेलवे में तैनात कर्मचारी की पत्नी से ऐंठ लिए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी 80 हजार रुपए, ठग को दबोचने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अभी तक आपने फोन करके डिजीटल अरेस्ट करने की घटनाएं सुनी होगी। इसके अलावा सीबीआई का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के किस्से सुने होंगे। लेकिन, एक हैरान कर देने वाली घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में हुई है। यहां एक घर पर कुछ देर बाद पुलिस की दबिश पड़ने की फर्जी सूचना एक महिला को दी गई। इसके बाद महिला ने नकदी, जेवरात और दस्तावेज समेटकर दूसरे घर में जब रखने जाने लगी तो उसी व्यक्ति ने पुलिस—पुलिस बोलकर उससे वह स​बकुछ ऐंठकर भाग गया। पीड़ित महिला रेलवे कर्मचारी की पत्नी है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घर के सभी सदस्यों की थी जालसाज के पास जानकारी

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 21 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुई। घटना कोच फैक्ट्री इलाके में हुई। यहां शेल्वा कुमारी (Shelva Kumari)  पति हेम संगवानी उम्र 32 साल का परिवार रहता है। हेम संगवानी (Hem Sangwani) रेलवे में जॉब करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर गया हुआ था। शेल्वा कुमारी घरेलू महिला है। वह काम कर रही थी तभी जालसाज आया। उसने पहले पति का नाम पूछा, फिर उसकी बेटी का नाम बताया। वह कहने लगा कि आपके पति के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कुछ देर बाद घर पर पुलिस आने वाली है। वह आएगी तो घर में रखे जेवरात, नकदी और दस्तावेज लेकर जाएगी। पुलिस की टीम आए उससे पहले घर में रखे सभी कीमती सामान कहीं जाकर छुपा दो। पीड़िता को उसकी बताई कहानी पर यकीन हो गया। उसने सोने—चांदी के जेवरात, नकदी 80 हजार रुपए और दस्तावेज एक पन्नी में बांधकर परिचित के यहां रखने जा रही थी। वह जैसे ही मकान से बाहर निकली तो वही जालसाज जो उसके घर आया था उसने जोर—जोर से पुकारा पुलिस—पुलिस। इसके बाद वह उससे बोला वह सामान उसे दे दो और बचो। इसके बाद वह सामान लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने उसके जाने के बाद पति को फोन लगाकर सबकुछ घटनाक्रम बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 212/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई कुंज बिहारी सिंह (SI Kunj Bihari Singh) कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम संदिग्ध का डिजीटल पोट्रेट बनाकर पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रोफेसर के बंगले में दिनदहाड़े चोरी 
Don`t copy text!