Bhopal Cheating News: अस्पताल संचालक के बंद खाते का चैक जमा किया तो सामने आया फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cheating News: छह महीने के भीतर में 11 लाख रुपए की रकम का किया गबन, एक महीने में रकम लौटाने का किया था करार, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण दर्ज

Bhopal Cheating News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। श्री साईं श्रद्धा अस्पताल (Shri Sai Shraddha Hospital) के संचालक के साथ छह महीने के भीतर में 11 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है। यह कारस्तानी उनके ही अस्पताल में तैनात मैनेजर ने की थी। संचालक को गबन का राज तब पता चला जब भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने उन्हें कॉल किया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। उसने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है जो फिलहाल फरार चल रहा है।

पहले किराए पर चल रहा था अब खुद का दूसरा अस्पताल डाला

पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। उसका नाम अनुज सिंघई (Anuj Singhai) है। मामले की शिकायत कंफर्ट कॉलोनी (Comfort Colony) में रहने वाले डॉक्टर दीपक दीक्षित (Dr Deepak Dixit) पिता बाबूलाल दीक्षित उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। यह प्रकरण 21 सितंबर की रात लगभग ग्यारह बजे दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि अनुज सिंघई को जॉब में फरवरी, 2024 में ही रखा गया था। उनके गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो अस्पताल का काम वह देखता था। एक अस्पताल पहले किराए से चल रहा था। आरोपी ने उनके करीब 11 लाख रुपए की रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली है। यह बात भारतीय स्टेट बैंक में लगे 80 हजार रुपए का चेक डालने पर पता चली। यह चेक आरोपी मैनेजर को समाप्त करने के लिए दिया था। लेकिन, उसमें फर्जी हस्ताक्षर आरोपी ने किए थे। इसके बाद गोपनीय तरीके से दीक्षित ने अपने स्तर पर पड़ताल की थी। यह मामला पुलिस थाने में एक महीने पहले दिया गया था। आरोपी ने वादा किया था कि वह रकम वापस लौटा देगा। इसी बीच वह चंपत हो गया। मामले की जांच एसआई अयाज चांदा (SI Ayaz Chanda) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 261/24 दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंसल अस्पताल के सामने फिर कार टकराई 
Don`t copy text!