Bhopal Cyber Fraud: बैंगलोर के मकान का मैजिक ब्रिक्स साइट पर दिया था विज्ञापन, किराएदार बनकर किया सायबर फ्रॉड

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज अयोध्या नगर थाने से मिल रही है। यहां भेल से रिटायर एक अफसर के साथ करीब एक लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी (Bhopal Cyber Fraud) की गई है। उन्होंने अपना बैंगलोर में स्थित मकान किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। जिसके बाद उनके पास कॉल आया था। इसी कॉल के बाद उन्हें एक लिंक मिली थी। जिसको क्लिक करने के बाद उनके खाते से रकम निकल गई।
सायबर क्राइम से थाने पहुंची डायरी
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 05 अक्टूबर की रात लगभग नौ बजे 666/21 धारा 419/420 (जालसाजी) का केस दर्ज किया है। इसकी शिकायत गीत बंगलो वेस्ट—4 निवासी 69 वर्षीय मोहन देशमुख (Mohan Deshmukh) ने दर्ज कराई है। वे भेल से रिटायर हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैजिक ब्रिक्स साइट पर उन्होंने एक विज्ञापन दिया था। यह विज्ञापन बैंगलोर (Banglore) के एक मकान को लेकर था। जिसका किराएदार बनकर एक व्यक्ति का फोन उनके पास आया। उसने पहले पांच रुपए की लिंक भेजी। जिसको क्लिक करते ही उन्हें पांच रुपए मिल गए। फिर तीन किस्त में उनके खाते से 1 लाख 33 हजार 328 रुपए निकल गए। ठगी का अहसास होने पर वे शिकायत दर्ज कराने सायबर क्राइम पहुंचे। जहां से केस डायरी अयोध्या नगर थाने को भेजी गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।