Bhopal Cheating News: ईरान—ईराक से फ्रूट मंगाने वाले कारोबारी के साथ फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cheating News: मुंबई के जालसाज ने एक करोड़ रुपए का माल लेकर 20 लाख रुपए का भुगतान किया, दो नोटिस पर हाजिर नहीं हुआ जालसाज तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal Cheating News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। ईरान—ईराक से फ्रूट मंगाकर उसे भारत में बेचने वाले कारोबारी से फर्जीवाड़ा हो गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। मुंबई में रहने वाले आरोपी ने करीब एक करोड़ रुपए का माल ले लिया था। बदले में महज 20 लाख रुपए का भुगतान किया था। पुलिस ने जांच के लिए उसे पक्ष रखने के लिए दो बार बुलाया। वह जब हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

राजधानी में तीन जगहों पर है दुकानें

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद (Jahangiraba) थाना क्षेत्र स्थित चिकलोद रोड निवासी जैनल अब्दीन (Zainal Abin) पिता जाहिद हुसैन उम्र 54 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह ईरान, ईराक समेत कई अन्य विदेशों से वहां के स्पेशल फ्रूट बुकिंग करके भारत बुलाता हैं। इसके बाद वह भारत के कई राज्यों में उसकी सप्लाई करते हैं। भोपाल में एमपी नगर (MP Nagar) के अलावा सब्जी मंडी में भी उनकी दुकान है। ऐसा करते वक्त उनकी मुंबई (Mumbai)  में स्थित वासी में रहने वाले मजहर मंजूर उर्फ दानिश खान (Mazhar Manjoor@anish Khan) से पहचान हो गई थी। उसने मुंबई की सप्लाई चेन लेने के लिए जैनल अब्दीन से संपर्क किया। इसके लिए वह फरवरी, 2024 में भोपाल भी आया। यहां उसने भरोसे के लिए पहले 50 हजार रुपए का भुगतान पीड़ित को किया। इसके बाद वह विदेशों से बुलाए गए फल को लेने लगा। जैनल अब्दीन ने उसे करीब एक करोड़ पांच लाख रुपए के फल की सप्लाई भी कर दी। उसके बाद उसने करीब 21 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान किया। बाकी रकम देने के लिए वह उसे टालमटोल करने लगा। जैनल अब्दीन ने मुंबई में जाकर कई बार उससे तकाजा किया। जब उसने पैसा नहीं दिया तो पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन और जालसाजी का प्रकरण आईपीसी की धाराओं में दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र सोलंकी (SI Rajenra Solanki) कर रहे हैं। पुलिस ने 11 अगस्त को 730/24 धारा 409/420 (गबन और जालसाजी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   JK Hospital Latest News: आईटी मैनेजर ने अपना सोशल अकाउंट किया ब्लॉक
Don`t copy text!