Bhopal News: पति ने एफआईआर कराई तो पत्नी और साली की लगाई पिटाई

Share

Bhopal News: भोपाल में आधा दर्जन महिलाओं के साथ हुई हिंसा मामले में एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसाओं से संबंधित है। यह मामले लॉक डाउन के बाद बहुत तेजी से सामने आ रहे हैं। इनमें तीन मामलों में आरोपी परिवार के ही सदस्य है। बाकी तीन मामलों बाहरी व्यक्ति हैं। एक मामले में दो सगी बहनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की है। जिन्होंने पीटा है उनके खिलाफ पति ने केस दर्ज कराया था।

शराब के नशे में धमकाने पहुंचा

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बैजयंती बाई पति औंकार ठाकुर उम्र 44 साल की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पति ने पत्नी की हाथ को दांतों से काट लिया था। दोनों के बीच शक करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी तरह गौतम नगर थाने में सोनी पत्नी सुनील उम्र 30 साल ने आरोपी लालू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह शराब पीने का आदी है। इसलिए महिला ने उसको घर आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बात से नाराज होकर वह उसको 7 जून की रात 10 बजे धमकाने पहुंच गया।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 84 दिन मिले कड़वे घूंट को राजनीतिक स्टंट से भूलाने की सरकारी कोशिश

मायके से लौटने पर पीटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इसी तरह टीटी नगर स्थित सुनहरी बाग निवासी सपना अहिरवार पति दीपक अहिरवार उम्र 22 साल की उसके पति ने पिटाई लगा दी। घटना से पहले वह रातीबड़ स्थित मायके से वापस पति के साथ लौटी थी। इसके अलावा सबा खान पति अनवर खान उम्र 20 साल ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पति का कहना है कि शादी को दो साल बीत चुके हैं। पति घर की जरुरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं देता है। इसी तरह काजीकैंप निवासी शकीला बी पति इम्तियाज शाह उम्र 26 साल ने आशिक और उसके भाई शाहिद के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। आशिक के खिलाफ पीड़िता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के तीन साल बाद फांसी लगाने वाली युवती के मामले में जांच पूरी

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

ससुर ने गाल काटा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

शकीला बी का कहना है कि इसी बात का बदला लेने वह घर आया था। बहन शीरीन उसको बचाने आई तो उसके भी साथ मारपीट की गई। यह दोनों मामलों की एफआईआर हनुमानगंज थाने में दर्ज हुई है। इसके अलावा छोला मंदिर थाने में वैजन्ती मीना पति शुभम मीना उम्र 23 साल का ससुर रामसेवक ने गालियां देकर गला दबोच लिया। इस दौरान उसने बाएं गाल पर बुरी तरह से काट भी दिया। पति एम्स अस्पताल में गार्ड है जबकि ससुर आटो चलाता है। पीड़िता का कहना है कि जब ससुर घर वापस आए थे तब वह टीवी देख रही थी। उसने विवाद के पीछे कोई ठोस वजह का खुलासा नहीं किया है।

Don`t copy text!