Bhopal News: पति—पत्नी की कलह में मासूम की गई जान

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाली प्रेस्टिज कॉलेज की बस और उसका चालक चौबीस घंटे बाद भी फरार, घनी बस्ती के बीच हुई सड़क दुर्घटना में चार महीने की बच्ची की हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में एक चार महीने की मासूम की मौत हो गई है। यह घटना भोेपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। स्टेशन बजरिया में पति—पत्नी की कलह के चलते चार महीने की मासूम की जान चली गई। कलह के चलते पत्नी अपने चार साल के बच्चे को लेकर भोपाल आ गई थी। यहां वह इधर—उधर भटक रही थी। तभी महिला को ठोकर लगी और उसके पास मौजूद चार महीने की बच्ची सड़क पर जा गिरी। उसी बीच कॉलेज की बस का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, बस जब्त करके चालक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई अभी तक नहीं की जा सकी है।

घरेलू कलह के बाद हुआ यह हादसा

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार यह हृदय विदारक घटना 02 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे हुई थी। हादसा हबीबिया स्कूल (Habibia School) के पास तिराहे पर हुआ था। यहां रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप स्थित सतलापुर (Satlapur) थाना क्षेत्र में गीता बाई कुशवाहा (Geeta Bai Kushwah) पति जितेंद्र सिंह कुशवाहा भटक रही थी। उसकी गोद में चार महीने की बेटी दीक्षा कुशवाहा (Diksha Kushwah) थी। गीता कुशवाहा का घर में पति से विवाद हो गया था। जिस कारण वह आवेश में पति को बिना बताए भोपाल आ गई। यहां स्टेशन रोड पर वह भटक रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बस (Bus) एमपी—04—पीए—1204 ने उसकी बच्ची को चपेट में ले लिया। उसकी गोद में चार महीने की दीक्षा कुशवाह पुत्री तखत सिंह (Takhat Singh) गोद से छिटककर सड़क पर गिर गई। गीता भी झटका लगने से गिर गई थी। मासूम सड़क पर गिरी तभी उसके सिर पर बस का पहिया चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गीता कुशवाहा घायल हो गई। गीता कुशवाहा का पति तखत सिंह कुशवाहा मंडीदीप में स्थित एक फैक्टरी में जॉब करता है। स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग 07/25 कायम करने के बाद घटना की जानकारी पति को दी। जिसके बाद वह भोपाल आया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 76/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई जगन्नाथ रघुवंशी (SI Jagannath Raghuvanshi) ने बताया कि आरोपी वाहन और उसके चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेक्टर और पोलिंग अधिकारी से महिला कर्मी की झड़प

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!