Bhopal News: ससुराल वालों की प्रताड़नाओं से तंग चार महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसाओं से जुड़ी है। पुलिस से चार महिलाओं ने मदद मांगी है। इनमें से एक महिला के परिवार ने सोने—चांदी के जेवरत नकदी सब दिया। लेकिन, दहेजलोभी परिवार सिर्फ कार नहीं मिलने पर महिला को परेशान करने लगा। इसके अलावा एक महिला के परिवार ने पहले दर्ज दहेज प्रताड़ना के मुकदमे मेें समझौता कर लिया था। लेकिन, दोबारा उसको आरोपी परिवार परेशान करने लगा।
पति और सास को आरोपी बनाया
तलैया थाना पुलिस के अनुसार 1 जुलाई की शाम लगभग सात बजे धारा 498ए/506/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 28 साल है जिसकी शादी 2017 में हुई थी। पीड़िता बचपन से मामा के परिवार के साथ रहती थी। मामा कोहेफिजा स्थित लालघाटी में रहते हैं। इसलिए रिश्ता भी मामा ने ही तय किया था। पीड़िता की ससुराल आगरा में है। इस मामले में आरोपी पति मोहित सिंहल और सास रजनी गोयल (Rajni Goyal) है। छोटा परिवार समझकर पीड़िता का रिश्ता तय किया गया था। पीड़िता का मायका भी आगरा (Agra) में हैं। जहां उसके माता—पिता है। आरोपी मोहित सिंहल (Mohit Singhal) आगरा में बड़े पेठा व्यापारी है।
मामा ने भी समझाया

शादी के वक्त मामा ने तमाम तरह के जेवरात दिए थे। मामा की जुमेराती में आभूषणों की दुकान भी है। इसके बावजूद आरोपियों का कहना था कि उन्हें दहेज में कार चाहिए। मामा ने भांजी दामाद को काफी समझाने का प्रयास भी किया। इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना और अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति तनवीर अख्तर (Tanveer Akhatar), रईस अख्तर, अजीजा बेगम, जिशान और ईशान है। पीड़िता की डेढ़ साल पहले विदिशा (Vidisha) मेें शादी हुई थी। पीड़िता ने पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, उस वक्त परिवार ने शर्तों के साथ समझौता कर लिया था।
महिला थाने में दो केस दर्ज

महिला थाना पुलिस के अनुसार 01 जुलाई को दहेज प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए है। एक मामले की पीड़िता जिसकी उम्र 25 साल है। उसने आरोपी पति पियूष कीर (Piyush Keer), प्रभा रैकवार, पारुल कहार और कल्पना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी तरह दूसरी शिकायत 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जिसमेें आरोपी पति प्रवीण कुमार सिंह (Pravin Kumar Singh), सावित्री देवी और रॉबिन सिंह (Robin Singh) है। दोनों मामलों में आरोपी परिवारों ने पीड़िता से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।