MP Political News: कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरु

Share

MP Political News: मैन स्ट्रीम मीडिया में छपी तस्वीरें और बयानों के आधार पर भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोसना शुरु किया, भाजपा प्रवक्ता का आरोप हिंदू विरोधी हैं पूर्व मुख्यमंत्री

MP Political News
डॉक्टर दुर्गेश केसवानी, प्रवक्ता, एमपी भाजपा

भोपाल। मध्यप्रदेश में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को लेकर प्रदेश कांग्रेस एकजुट है। वह सड़क पर खुलकर प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष चाहता है कि खेल मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwas sarang) से इस्तीफा लिया जाए। इसके अलावा उनके खिलाफ नर्सिंग घोटाले में एफआईआर हो। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भोपाल (MP Political News) शहर के अशोका गार्डन थाने का घेराव किया था। ऐसा करते वक्त वहां पर भाजपा (BJP) नेता भी विरोध कर रहे थे। जबकि थाने के भीतर मंदिर में सुंदरकांड चल रहा था। इसी बात को लेकर मैन स्ट्रीम मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हवाल से समाचार प्रकाशित किया। जिसमें कहा गया कि मंदिर में सुंदरकांड कराया जा रहा है। वहां ईद और गुरुनानक जयंती भी मनाई जानी चाहिए। इसी बयान के बाद प्रदेश में भाजपा नेताओं ने उन्हें घेरना शुरु कर दिया।

अयोध्या को लेकर भी सवाल खड़े कर चुके हैं

भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keswani) की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भगवान श्री राम, भगवान हनुमान का विरोध करना कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता रही हैं। पार्टी हिंदू विरोधी है वहीं दिग्वजय सिंह (EX CM Digvijay Singh) हिंदुत्व का विरोध करते रहे हैं। यह उनका दिवालियापन हैं। पुलिस थाने में सुदंर कांड का विरोध करना दिग्विजय सिंह की सनातन विरोधी मानसिकता दर्शाता है। यह भी बताता है कि कांग्रेस किस तरह तुष्टिकरण की राजनीति करके एक विशेष वर्ग को उकसाने का काम रही है। साथ ही दुर्गेश केसवानी ने कहा कि ये पहली बार नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं का अपमान किया हो। इससे पहले भी हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिग्विजय सिंह सवाल खड़े कर चुके हैं। इसलिए जनता उन्हें हमेशा नकार चुकी है। दुर्गेश केसवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि ‘वो सुंदर कांड का पाठ करें और भगवान श्री राम उनको सद्बबुद्धि दे।’
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot: महिंद्रा कम्पनी कर्मचारी का मोबाईल छीना
Don`t copy text!