Bhopal News: मुस्लिम महिला से दहेज में पांच तो हिंदू महिला से उसके ससुराल वालों ने दहेज में मांगे 20 लाख रुपए
सांकेतिक चित्र
भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना और शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। शिकायतें शादीशुदा महिलाओं ने दर्ज कराई हैं। एक प्रकरण में पीड़ित मुस्लिम महिला है। उसके ससुराल वाले उसको पांच लाख रुपए के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं हिंदू परिवार विवाहिता से दहेज में 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था।
यहां हुई थी शादी
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार हिंदू महिला की उम्र 24 साल है। वह बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी गुना में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2024 में शादी हुई थी। पति पुणे में प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद से उसका पति, सास और ससुर दहेज में 20 लाख रूपए और एक फ्लैट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 230/24 में मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस ने 25 अगस्त को प्रकरण 481/24 दर्ज किया है। शिकायत 25 वर्षीय मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई है। उसका निकाह 2023 में हुआ था। आरोपी पति के अलावा दो अन्य व्यक्ति है। वे पीड़िता को दहेज में पांच लाख रुपए न लेकर आने पर प्रताड़ित कर रहे थे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।