Bhopal News: दो व्यक्तियों की मौत के बाद निगम के अफसर जागे जरुर, लेकिन, सीवेज कंपनी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के गांधी नगर स्थित लाउखेड़ी में एक दर्दनाक हादसा (Bhopal Suspicious Death) हो गया। यहां अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी को सीवेज चैंबर बनाने का ठेका मिला है। इसी कंपनी का एक मजूदर सीवेज चैंबर में उतरा था। जिसकी जान जाती देखकर उसको बचाने इंजीनियर ने साहस दिखाया। हालांकि बिना सुरक्षा इंतजामों के कार्य कर रहे यह दोनों कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। नगर निगम के अफसरों ने इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में होने का दावा कर रही है।
निगम से मांगे जाएंगे सुरक्षा मानकों के बिंदु
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना 13 दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। यहां ग्राम लाउखेड़ी हनुमान मंदिर के पास सीवेज चैंबर की लाइन बिछ रही है। जिसका ठेका अंकिता कंस्ट्रक्शन को मिला है। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि कंपनी ने सीवेज लाइन अभी नहीं सौंपी है। यह कंपनी गुजरात के अहमदाबाद जिले की है। हादसे को लेकर सारे अफसर खामोश है। इस हादसे में दीपक कुमार सिंह पिता रामवृक्ष सिंह उम्र 28 साल और भारत सिंह उर्फ दारु पिता चेतन भाई उम्र 22 साल की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के सिरसिया में रहने वाले दीपक कुमार सिंह (Deepak Kumar Singh) इंजीनियर थे। जबकि झाबुआ में रहने वाला भारत सिंह (Bharat Singh) मजदूरी करता था। गांधी नगर पुलिस मर्ग 86—87/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस गंभीर मामले की जांच को लेकर कई तकनीकी बिंदुओं की आवश्यकता होगी। इसके लिए नगर निगम के अफसरों की भी राय ली जाएगी। जांच एएसआई मोहम्मद लईक खान के पास है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।