Bhopal News: मिसरोद इलाके में हुई घटना, काउंटर केस दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) मिसरोद इलाके से मिल रही है। यहां दो कार आपस में टकरा गई। सिके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ड्रायवरी की करता है नौकरी
मिसरोद थाना पुलिस ने 15—16 अगस्त की रात लगभग 12 बजे धारा 279/294/323/506/34 (लापरवाही से वाहन चलाना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया है। घटना नंदी चौराहे की है। जिसमें काउंटर केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष की तरफ से अमित दुबे पिता कुंज मणि दुबे उम्र 30 साल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी एमपी—04—सीएच—1436 का कार चालक है। अमित दुबे (Amit Dubey) मूलत: रीवा (Rewa) के थाना गोर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल वह अमराई बागसेवनिया में रहता है। वह लालता शिवहरे (Lalta Shivhare) की कार चलाता है।
एक—दूसरे पर लगाया आरोप

घटना के वक्त अमित दुबे बोलेरो से 11 मील से बंगरसिया जा रहा था। कार टकराने के बाद आरोपी से विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष की तरफ से मिसरोद निवासी राजेश पाटीदार पिता भंवरजी पाटीदार उम्र 37 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। पाटीदार की दीपड़ी में खेती की जमीन है। वह दोस्त जितेंद्र (Jitendra) के साथ खेत से वापस लौट रहा था। राजेश पाटीदार (Rajesh Patidar) ने भी दुर्घटना के बाद जबरिया विवाद करने का आरोप लगाया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।