Bhopal News: लिफ्ट नहीं देने पर बेल्ट से पीटा

Share

Bhopal News: सागर गैरे रेस्टोरेंट में बर्थडे मनाकर लौटे युवक के साथ हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लिफ्ट नहीं देने पर एक युवक को पीट दिया गया। जिसके साथ यह घटना हुई उसका जन्मदिन था। वह बर्थडे पार्टी के बाद दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित उमेश तिवारी (Umesh Tiwari) पिता कन्हैया तिवारी उम्र 24 साल है। वह नारियलखेड़ा स्थित प्रेम नगर (Prem Nagar) में रहता है। उसने बताया कि वह दोस्त कुलदीप गौर (Kuldeep Gaur) के साथ करोद (Karond) में स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट (Sagar Gaire Restaurant) गया था। वहां उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। उमेश तिवारी वहां से लौटकर जब प्रेम नगर फाटक के पास पहुंचा तो उसे ऋ​षभ और ऋषि मिल गए। दोनों ने कहा कि वह उसको पीपल चौराहे पर छोड़ दे। उसने इंकार किया तो आरोपी गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे बेल्ट निकालकर बुरी तरह से पीटा गया। बेल्ट का वार सिर पर उसे लगा है। पुलिस ने बताया यह मारपीट की वारदात 16 जुलाई की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। जिसमें प्रकरण 289/24 दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल गिर गया था। वह भी उसे नहीं मिला है। पुलिस इन आरोपों की सच्चाई का पता लगा रही है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिटायर्ड बीएसएनएल तक्नीशियन की मौत
Don`t copy text!