Bhopal News: मकान मालिक के बेटे ने पीटा

Share

Bhopal News: मकान का किराया उसकी बजाय पिता को देने से चल रहा था नाराज, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मकान का किराया पिता को देने पर नाराज एक व्यक्ति ने किराएदार को पीट दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दूध डेयरी में करता था काम

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 12 अक्टूबर की रात लगभग सवा नौ बजे हुई है। थाने में शिकायत रोहन सिंह ठाकुर (Rohan Singh Thakur) पिता मलखान सिंह ठाकुर उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: दमोह (Damoh) जिले का रहने वाला है। फिलहाल स्टेशन बजरिया स्थित गर्म गड्ढ़ा रोड स्थित बाबू भाई के मकान में किराए से रहता है। रोहन सिंह ठाकुर इब्राहिमपुरा (Ibrahimpura) में स्थित डेयरी में जॉब करता है। घटना वाले दिन उसे मकान मालिक का बेटा टिल्लू मिला। वह उसको देखकर गाली—गलौज करते हुए धमकाने लगा। उसका कहना था कि वह किराए की रकम उसको दिया करें। इस बात का विरोध किया तो उसने पटककर गिरा दिया। जिसमें उसको सिर पर चोट आई है। लहुलूहान हालत में उसको देखकर पुलिस ने प्रकरण 225/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: लोकायुक्त पुलिस आ रही है पता चला तो दफ्तर से भागा एसडीएम
Don`t copy text!