Bhopal News: दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई

Share

Bhopal News: खेत से पानी निकालने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खेत से पानी निकालने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

यह है वह दो गुट जिन पर दर्ज हुआ मुकदमा

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार राजीव नगर (Rajeev nagar) में खेत से बारिश का पानी निकाला जा रहा था। जिसको लेकर दो पक्ष में गाली—गलौज कर हाथ मुक्कों से मारपीट की गई। पहले पक्ष की तरफ से शिकायत कैलाश मेवाडा (Kailash Mewada) पिता गोवर्धन मेवाडा उम्र 55 साल ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह राजीव नगर में रहता है। वह खेती किसान करता है। कैलाश मेवाडा खेत से पानी निकाल रहा था। तभी वहां आरोपी मदन नाथ, नारायण नाथ, जानकी नाथ और प्रहलाद नाथ (Prahlad Nath) आकर उससे गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा गया। पुलिस ने 219—220/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत जानकी नाथ (Janki Nath) पति मदन नाथ उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वह भी राजीव नगर में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसने कैलाश मेवाडा, अखिलेश, शेर सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: मैनिट की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ जालसाजी
Don`t copy text!