Bhopal News: आग लगाने से रोका तो पीटा 

Share

Bhopal News: बीचबचाव करने पीड़ित की पत्नी आई तो उसे भी पीटकर जख्मी किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गोशाला के पास आग लगाने से रोकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है वह आरोपी जिसने पीटा

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 5 जुलाई की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। थाने में यह एफआईआर अगले दिन दर्ज कराई गई। पीड़ित हिंदू भील (Hindu Bhil) पिता नाहर सिंह उम्र 45 साल है। वह रोलूखेड़ी गांव में रहता है। हिंदू भील यहां मस्तान सिंह मारण (Mastan Singh Maran) की गोशाला देखने का काम करता है। तभी गोशाला के नजदीक टीन के पास जवान सिंह (Jawan Singh) आग लगा रहा था। वहां टीन के पास ही गोबर की उपले रखी हुई थी। जिसमें आग लगने की संभावना को देखते हुए हिंदू भील ने ऐसा करने से उसे रोका। वह गाली—गलौज करने लग गया। जिसका विरोध किया तो उसका बेटा मनोज सिंह (Manoj Singh) भी आ गया। पिता—पुत्र उसे पीटने लगे। शोर सुनकर हिंदू भील की पत्नी काली बाई और भतीजा सनीस उसे बचाने आया। दोनों पिता—पुत्रों ने मिलकर उन्हें भी डंडे से पीट दिया। पुलिस ने 251/24 में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मारपीट में काली बाई को गिरने के कारण आंख में बाएं तरफ चोट लगी है। पुलिस ने घायलों का जेपी अस्पताल (JP Hospital) में ले जाकर मेडिकल भी कराया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाली उम्र में तय कर लिया हमसफर
Don`t copy text!