MP Cop News: नोटों मामलों में यू टर्न

Share

MP Cop News: महिला निरीक्षक को सस्पेंड करने का यदि यह पैमाना है तो मैदानी कर्मचारियों में उत्साह हो जाएगा कम, डीजीपी को लेना चाहिए इस संवेदनशील मामले में संंज्ञान

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। आदर्श चुनाव संहिता के दौरान मैदानी पुलिस कर्मचारियों को नोट, शराब समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के निर्देश दिए थे। इसी बीच भोपाल (MP

Cop News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में एक घर में दबिश दी गई। यहां भारी मात्रा में कटे—फटे पुराने नोट के अलावा नई करंसी भी बरामद की गई थी। उसके अगले दिन पुलिस अधिकारियों ने थाने की महिला निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने कार्रवाई से पूर्व अफसरों को नहीं बताया। यदि यह सस्पेंड करने का पैमाना है तो राजधानी में लचर हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लिए यह ताबूत पर कील ठोकने वाला काम करेगा।

वीडियो में सामने आया लेकिन कारण दूसरा बताया

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाने की महिला प्रभारी वंदना लकड़ा (TI Vandna Lakda) को सस्पेंड कर दिया है। वे दो दिनों से मीडिया की सुर्खियों में थी। उन्होंने पंथ नगर में रहने वाले कैलाश खत्री (Kailash Khatri) के घर दबिश दी थी। उसके घर से 32 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिली थी। वहां कटे—फटे नोट भी पुलिस को मिले थे। इसके अलावा उसके पास 2015 में आरबीआई (RBI) का लैटर मिला था। जिसमें उसे पुराने नोट बैंक में जमा करने के लिए अधिकृत किया गया था। इस पत्र की वैधानिकता को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कोई पड़ताल नहीं की। जबकि इसे जारी जुए नौ साल बीत चुके हैं। इसके अलावा कैलाश खत्री की गतिविधियों की मॉनिटरिंग अफसरों ने नहीं की। इस ताजा फैसले से शहर के कई थानों में मायूसी है। ऐसी अवस्था में मैदानी कर्मचारियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव डालने वाला यह फैसला है। इस पूरे मामले में जांच आईडी विभाग को सौंप दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस मकान में दबिश दी गई उसे कई पुलिसकर्मी खोलते और बंद करते हुए दिखाई दिए थे। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। हालांकि यह वीडियो किसने देखा और उसको रिकॉर्ड में शामिल क्यों नहीं किया गया यह जांच का विषय है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: टीवी शोरुम व्यापारी के साथ फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!