Bhopal News: बेटी को दिखाता था प्रायवेट पार्ट

Share

Bhopal News: पुलिस को लगता है आरोपों पर है कोई तकनीकी पेंच, पारिवारिक कलह की बातें सामने आई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। थाने में शादीशुदा महिला ने अपने सगे पिता पर संगीन आरोप लगाए है। वहीं भाई—भाभी पर मारपीट करके घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को लगता है कि यह आरोप वैमनस्यता से लगाए गए हैं। जिसकी हकीकत का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने इन्हें बनाया है आरोपी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 36 साल है। वह शादीशुदा है। उसने पिता पर अश्लीलता करने का आरोप लगाए है। उसका कहना है कि पिता अपने प्रायवेट पार्ट को दिखाता था। पीड़िताा का आरोप है कि उसे घर से निकालने के लिए यह सबकुछ किया जाता है। इसमें भाई और भाभी भी शामिल है। दोनों उसको धमकाने और मारने—पीटने का काम करते थे। मामले की जांच एसआई रिचा चौहान (SI Richa Chauhan) कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक कलह है। जिस पर संगीन आरोप लगाकर मामले को गंभीर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इन आरोपों की वास्तविकता का पता लगा रही है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता, भाई और भाभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बुरहानपुर की युवती से बलात्कार
Don`t copy text!