Bhopal News: संपत्ति के बदले दो लाख रुपए न देने को लेकर हुआ विवाद थाने पहुंचा, पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया

भोपाल। संपत्ति में मालिकाना हक के बदले दो लाख रुपए का भुगतान को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। इसमें एक तरफ से महिला तो दूसरी तरफ से उसका देवर पीड़ित है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।
इन धाराओं में दर्ज किया है प्रकरण
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 22 फरवरी की दोपहर तीन बजे हुआ था। मारपीट बरेला गांव में हुई थी। पहले पक्ष की तरफ से 50 वर्षीय युवक ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह ड्रायवरी का काम करता है। वह उसके दो भाईयों के साथ वहां रहता है। उसी मकान में महिला पहले रहती थी। उसके हिस्से के बदले में दो लाख रुपए का भुगतान होने की सहमति हुई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। महिला दामाद के पास चली गई थी। वहां से जब वह लौटी तो रिश्तेदार कहने लगे कि वह मकान खाली कर दे। जबकि उसका कहना था कि पहले उसे दो लाख रुपए चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों गुट में विवाद हुआ और पथराव से लेकर लाठी—डंडे चल पड़े। पुलिस ने इस मामले में 104—105/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।