Fake Cop News: वर्दी की आड़ में रौब दिखाकर कर रहा था वसूली, थाना पुलिस ने दबोचा तो दिखाई असली पुलिस से भी रंगदारी, जालसाजी के मामले में गिरफ्तार, पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही पुलिस

भोपाल। पुलिस वर्दी पहनकर क्षेत्र में रंगदारी (Fake Cop News) दिखा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना पुलिस ने की है। उसके खिलाफ पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है। उसके संबंध में पुलिस पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आरोपी मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला है।
पुलिस कांस्टेबल को दिखाया रुतबा
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 16 अगस्त को थाने मेें पहुंची थी। शिकायत शैलेंद्र धाकड़ पिता उत्तम सिंह धाकड़ उम्र 28 साल ने दर्ज कराई। वह जहांगीराबाद स्थित चर्च के पास रहता है। उसकी जहांगीराबाद में ऑन लाइन कियोस्क चलाता है। शैलेंद्र धाकड़ (Shailendra Dhakad) ने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे अलीम खान (Alim Khan) आया। वह पुलिस वर्दी पहने हुए था। उसकी नेम प्लेट पर 1561 नंबर भी था। उसने केश देकर खाते में पांच हजार रुपए ट्रांसफर करने के लिए बोले। उसके बार कोड पर दो किस्त में शैलेंद्र धाकड़ ने रकम ट्रांसफर कर दिए। फिर उसने कुछ देर में पैसा देने की बात बोलकर आठ पासपोर्ट साइज की तस्वीर भी खिंचाई। वह दुकान पर करीब तीन—चार घंटे पुलिस कार्रवाई की बात को लेकर चर्चा भी करता रहा। इसी बीच नजर बचाकर वह ओझल हो गया। यह शिकायत लेकर वह तुरंत थाने पहुंचा। पुलिस ने फोटो के आधार पर उसकी क्षेत्र में सर्चिंग कराई। इसी काम में जुटे कांस्टेबल सचिन परिहार (Constable Sachin Parihar) और जितेंद्र कुमार (Constable Jitendra Kumar) के हत्थे वह लग गया। उसे जिंसी चौराहे से हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि वह नेहरु नगर पुलिस लाइन में तैनात है। उसने अपना नाम अलीम खान बताया। जिसके बारे में पड़ताल की गई तो इस तरह का कोई पुलिसकर्मी वहां तैनात होना नहीं पाया गया। इसके बाद उसको थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीम खान पिता सलामत खान उम्र 26 साल बताया। वह मूलत: रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आलीवाड़ा का रहने वाला था। यहां ऐशबाग थाना क्षेत्र में सोनिया गांधी कॉलोनी में किराए से रहता है। पुलिस ने उसके घर पर जाकर भी छानबीन की है। पुलिस के पास से नकली वर्दी और परिचय पत्र बरामद किए गए हैं। तफ्तीश के बाद उसके खिलाफ 18 अगस्त को जालसाजी का प्रकरण 285/24 भी दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।