Bhopal News: भेल में घुसकर कैंटीन तक पहुंचा 

Share

Bhopal News: सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, जांच में फंसे भेल के दो अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी

Bhopal News
भेल भोपाल

भोपाल। भेल प्लांट में एक व्यक्ति जबरिया घुस गया। वह कैंटीन तक पहुंच गया था। उसको दबोचकर पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। उसको सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने पकड़ा था। इस मामले में भेल के दो कर्मचारी भी फंस गए हैं। उनके खिलाफ भेल प्रबंधन की तरफ से अलग जांच की जा रही है।

भेल का ठेका और नियमित कर्मचारी भी जांच के दायरे में आए

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 28 सितंबर को हुई थी। जिसके संबंध में भेल (BHEL) ईकाई के कमांडेंट कार्यालय से थाने को जानकारी दी गई। जिसमें पुलिस ने प्रकरण 630/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि केंद्र सरकार ने भेल प्लांट को गोपनियता अधिनियम 1923 में प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा है। यहां प्रवेश के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र आवश्यक हैं। इसके बावजूद गेट नंबर एक पर एक व्यक्ति ने प्रवेश करने का प्रयास किया। वहां एएसआई आरपीएस तोमर (ASI RPS Tomar) तैनात थे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बाइक एमपी—04—क्यूएस—1436 लेकर आरोपी वहां पहुंचा। उसने अपना नाम चेतन शर्मा (Chetan Sharma) पिता श्याम शर्मा बताया। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी का रहने वाला है। उसके पास ठेका कर्मचारी के.चंद्रशेखर की आईडी थी। वह भेल प्लांट में घुस गया। उसके साथ भेल का नियमित कर्मचारी मनोज बस्तावर (Manoj Bastawar) भी था। वह उसको भेल कैंटीन के पास छोड़कर चला गया। यहां कैंटीन में तैनात कर्मचारी कैलाश से टकराया। इसके बाद उसे सीआईएसएफ कोसौंपा गया। के.चंद्रशेखर और मनोज बस्तावर ने फोन नहीं उठाया। भेल प्रबंधन की तरफ से के.चंद्रशेखर (K Chandrashekhar) के खिलाफ अलग से कर्रवाई की जा रही है। वहीं मनोज बस्तावर से सफाई मांगी गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!