Bhopal News: शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। डेयरी संचालक के साथ मारपीट की एक वारदात हुई है। यह घटना शाहजहांनाबाद (Bhopal News) थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ऐसे हुई थी वारदात
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 24 जून की दोपहर लगभग चार बजे हुई थी। पीड़ित दुर्गा यादव (Durga Yadav) पिता मुन्नालाल यादव उम्र 33 साल है। वह शाहजहांनाबाद स्थित मिलैट्री गेट के पास मजदूर नगर (Mazdoor Nagar) में रहता है। दुर्गा यादव डेयरी (Dairy) चलाता है। वह घटना के वक्त भैस लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी उसे अशोक यादव (Ashok Yadav) मिला। वह मजदूर नगर में रहता है। वह उससे शराब पीने के लिए पांच सौ रुपए मांगने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह धमकाते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने 24 जून की शाम को इस मामले में प्रकरण 383/24 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।