Bhopal News: युवक पर धारदार हथियार से वार किया 

Share

Bhopal News: शराब पीने के लिए दिखा रहा था रंगदारी, हमलावर के खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रंगदारी दिखाते हुए एक युवक के साथ मारपीट की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। आरोपी शराब पीने के लिए पांच सौ रूपए मांग रहा था। हमलावर के खिलाफ कई थानों में डेढ़ दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इस कारण हुआ था पीड़ित के साथ विवाद

अरेरा हिल्स (Arera Hilla) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी निखिल झा (Nikhil Jha) पिता बलवंत झा उम्र 18 साल है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वह अरेरा हिल्स स्थित रोशनपुरा (Roshanpura) में रहता है। वह नींबू पानी का ठेला लगाता है। पुलिस ने बताया कि निखिल झा के पास पहुंचे आरोपी निज्जू उर्फ निजामुद्दीन ने पांच सौ रुपए मांगे। उसका कहना था कि उसे शराब पीना है। जब उसने रकम देने से विरोध किया तो वह गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह हाथ मुक्को से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने धारदार हथियार निकालकर उसके हाथ में मार दिया। जिस कारण निखिल झा को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 187/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला पर कुत्ते ने किया हमला
Don`t copy text!