Bhopal News: पुलिसकर्मी की पत्नी से अभद्रता 

Share

Bhopal News: पति ने भी समझाया, आरोपी की पत्नी की कुछ महीने पूर्व हुई थी मौत, तभी से कह रहा था यह बात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एमपी पुलिस में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी के साथ गंदी हरकत की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

ऐसे हुई थी घटना

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 13 अक्टूबर की शाम लगभग पौने छह बजे पता चली थी। दरअसल, छेड़छाड़ की घटना एक महीने से लगातार चली आ रही थी। इस मामले का आरोपी मांगीलाल (Mangilal) है जो कि पीड़िता के पति का ही दोस्त है। इसलिए वह अक्सर घर आता—जाता था। कुछ महीने पहले आरोपी की पत्नी का निधन हो गया। जिसके बाद वह पीड़िता के सामने अनाप—शनाप प्रस्ताव रखकर उसे टच करने का प्रयास करता था। यह बात पता चलने पर पति ने भी उसे समझाया था। घटना वाले दिन आरोपी बुरी नीयत से घर में घुस गया। जिसका पता पति को चला तो वह भाग गया। उसे पर्यटन भवन के सामने पति ने दबोच लिया। यहां उसको पीटा जाने लगा तो बात पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण 484/24 दर्ज कर लिया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पतंजलि स्टोर का चोरों ने तोड़ा ताला 
Don`t copy text!