Bhopal News: दो गुटों के बीच हाथापाई

Share

Bhopal News: चार महीने पहले हुई एक हत्याकांड में आरोपी के भाई ने समझौते के लिए दबाव बनाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। गौतम नगर स्थित नारियलखेड़ा के नजदीक दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसमें मारपीट भी हुई है। यह घटना घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। इसमें एक पक्ष हत्याकांड में शामिल आरोपी का भाई है। जबकि दूसरा पक्ष मृत व्यक्ति का भाई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

इसलिए हुई दोनों पक्षों के बीच मारपीट

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 मार्च को 181—182/2022 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना नारियलखेड़ा स्थित नगर निगम कॉलोनी के नजदीक हुई थी। पहले पक्ष की तरफ से शिकायत सलमान शेख पिता लाड़ले मियां उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वह निशातपुरा के एकता नगर में रहता है। इस मामले में आरोपी शेख जैद (Shek Zeid) हैं। सलमान शेख (Salman Shek) का आरोप है कि उसको जबरिया गाली—गलौज करते हुए मारपीट की गई। वहीं शेख जैद पिता जहीर शेख उर्फ मुन्ना आरटीओ उम्र 23 साल ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। वह शारदा नगर नारियलखेड़ा में रहता है। शेख जैद ने बताया कि 28 नवंबर, 2021 को उसके शाहरुख की निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड को फैजान मूंगफली और जावेद ने अंजाम दिया था। इसी मामले में वह अभी जेल में हैं। फैजान का भाई सलमान शेख है जो कि उसकी जमानत के लिए मुझे परेशान कर रहा है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ​सुखी सेवनिया में छात्रा से छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!