Bhopal News: वयोवृद्ध महिला को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाने का किया प्रयास, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। पीने के पानी को समझकर एक वयोवृद्ध महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
यह पता लगा रही है पुलिस
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 02 नवंबर की सुबह 7 बजे हुई थी। यह हादसा आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित न्यू शिव नगर (New Shiv Nagar) में हुआ था। गंभीर हालत में 70 वर्षीय अनार बाई (Anar Bai) को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया। मौत होने की खबर पुलिस को डॉक्टर मनोज ने हमीदिया अस्पताल से दी थी। जिस पर पिपलानी पुलिस मर्ग 69/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि घटना के वक्त कोई व्यक्ति के उसके आस—पास था या नहीं। हालांकि यह कवायद पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।