Bhopal News: महाशिवरात्रि वाले दिन पूजा करते वक्त हुई थी घटना, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। आग से झुलसकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। बागसेवनिया में आग से झुलसकर वयोवृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना महाशिवरात्रि वाले दिन हुई थी। हादसे में चार लोग झुलस गए थे। जिसमें वृद्धा की हालत नाजुक थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
जल रहे दीपक के कारण लगी थी आग
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह हृदय विदारक घटना 26 फरवरी को हुई थी। हादसा संत हृदयराम नगर (Sant Hirdayaram Nagar) में हुई थी। महाशिवरात्रि की पूजा करते समय जल रहे दीपक के कारण घर में आग भभक गई थी। परिवार घर में लीक हो रहे गैस टंकी की बात से बेखबर था। घटना में आठ लोग झुलस गए थे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया था। इस हादसे में मनोरमा शुक्ला (Manorma Shukla) पति बीके शुक्ला उम्र 86 साल गंभीर थी। उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया था। इलाज के दौरान मनोरमा शुक्ला की 28 फरवरी की सुबह दस बजे मौत हो गई है। बागसेवनिया थाना पुलिस मर्ग 05/25 कायम कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई भूपेंद्र पाठक (ASI Bhupendra Pathak) कर रहे है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।