Bhopal News: बाइक ने मारी थी टक्कर, हादसे में वृद्ध के तीन नाती भी जख्मी, टक्कर मारने वाले चालक का नहीं मिला सुराग

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। जहांगीराबाद में बाइक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह तीन नातियों के साथ जा रहा था। पुलिस ने पीएम के लिए शव भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल इस मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।
बाइक ने मारी टक्कर
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 29 मार्च की रात आठ बजे हुई थी। हादसे मेंं हेमराज सिंह (Hemraj Singh) पिता छींदलाल उम्र 61 साल को गंभीर चोटें आई थी। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान 30 मार्च की दोपहर एक बजे हेमराज सिंह की मौत हो गई। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में रहता था। हेमराज सिंह कृषि मंडी में जॉब करता था। पुलिस ने बताया घटना वाले दिन वह मोपेड पर दो नाती को लेकर जा रहा था। तभी उसे चिकलोद रोड पर बाइक (Bike) ने टक्कर मार दी थी। पुलिस को आरोपी वाहन चालक का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच एसआई शेषराम सिंह (SI Sheshram Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद चालक के खिलाफ प्रकरण 60/25 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।