Bhopal News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: वृद्धा आश्रम में रहते थे, दो महीने के भीतर आश्रम में हुई चौथी मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक वृद्धा आश्रम में रहते थे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

पूर्व की तीन मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की सूचना आई है। जिसकी जानकारी डॉक्टर जैन ने दी थी। महावीर उर्फ बच्चा (Mahaveer@Bachcha) पिता उदय सिंह उम्र 65 साल की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए 16 जुलाई की सुबह उन्हें ले जाया गया था। जिनकी इलाज के दौरान दोपहर तीन बजे मौत हो गई। मृतक मूलत: बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) में रहते थे। फिलहाल पिपलानी स्थित अपना घर (Apna Ghar) वृद्धा आश्रम में रहते थे। पुलिस ने बताया कि महावीर उर्फ बच्चा सिंह के परिजन आ गए हैं। जिन्हें शव पीएम के बाद सौंप दिया गया है। उनको अपना घर आश्रम के कर्मचारी टीटी नगर से दो हफ्ते पहले आश्रम में लेकर आए थे। इस मामले की जांच एसआई भारत मीना (SI Bharat Meena) कर रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 48/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लो फ्लोर बस ने कुचला
Don`t copy text!