Bhopal News: ई—रिक्शा चालक को चाकू मारा 

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। ई—रिक्शा चालक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। यह हमला भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। हमले में जख्मी पीड़ित के साथ आरोपी की पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

यह है आरोपी जिसके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार कपिल मेघानी पिता किशोर मेघानी (Kapil Meghani) उम्र 32 साल गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहता है। वह ई—रिक्शा (E-Rikshaw) चलाता है। पुलिस ने बताया कि कपिल मेघानी की दूसरे आरोपी ऑटो चालक दुर्गेश से पुरानी रंजिश है। उससे बैरागढ़ रेल्वे स्टेशन (Bairagarh Railway Station) पर उसका सामना हो गया। वह उससे पुरानी बातों को लेकर गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से उसके कमर और कंधे में वार कर दिया। हमले में कपिल मेघानी को गंभीर चोटें आई। उसको संत सिटी अस्पताल (Sant City Hospital) ले जाया गया। वहां से जानकारी पुलिस थाने को मिली थी। मामले की जांच एएसआई रतिराम सिंह (ASI Ratiram Singh) कर रहे है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 94/25 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फैशन डिजायनिंग की छात्रा से अभद्रता
Don`t copy text!